लाइव न्यूज़ :

WATCH Tamil Nadu BJP Annamalai: 27 दिसंबर घर के बाहर खुद को 6 बार कोड़े मारेंगे?, अन्नामलाई बोले- द्रमुक सरकार हट नहीं जाती सैंडल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर चलेंगे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 21:54 IST

WATCH Tamil Nadu BJP Annamalai: आरोपी गणसेकरन द्रमुक का पदाधिकारी है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इसका खंडन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के यौन उत्पीड़न की घटना की ओर जाए।आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। यौन उत्पीड़न मामले का आरोपी द्रमुक का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।

WATCH Tamil NaduBJP Annamalai: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार हट नहीं जाती तब तक वह सैंडल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर चलेंगे। अन्नामलाई ने कहा कि वह 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे अपने घर के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारेंगे ताकि लोगों का ध्यान अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के यौन उत्पीड़न की घटना की ओर जाए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आरोपी गणसेकरन द्रमुक का पदाधिकारी है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इसका खंडन किया है।

भाजपा नेता ने द्रमुक नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। वहीं तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने कहा कि यौन उत्पीड़न मामले का आरोपी द्रमुक का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। भाजपा नेता यहां संवाददाताओं से कहा कि चूंकि आरोपी द्रमुक से जुड़ा है इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

 

उन्होंने ऐसे अपराधों को रोकने के लिए निर्भया निधि के इस्तेमाल के बारे में जानना चाहा। अन्नामलाई ने प्राथमिकी लिखने के तरीके पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसे इस तरह से लिखा गया है जैसे कि पीड़िता ने कोई अपराध किया हो। उन्होंने कहा,‘‘द्रमुक (सरकार) को पीड़िता की पहचान उजागर करने में शर्म आनी चाहिए।’’

उन्होंने घोषणा की कि जब तक द्रमुक सरकार नहीं हट जाती तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि वह भगवान मुरुगा की पूजा करके 48 दिन का ‘विराथम’ (आध्यात्मिक व्रत) करेंगे और फरवरी 2025 तक राज्य के सभी छह ‘अरुपदई’ मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे।

टॅग्स :BJPडीएमकेएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम