लाइव न्यूज़ :

WATCH: पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने राजस्थान के जयपुर में रोड शो किया

By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2024 18:58 IST

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में गुरुवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोड शो में शामिल हुए। जयपुर की सड़कों में वैश्विक स्तर के दोनों नेताओं को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देइमैनुएल मैक्रॉन कल गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैंमैक्रॉन की यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही हैगुरुवार की शाम वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोड शो में शामिल हुए

जयपुर: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन कल गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। मैक्रॉन की यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में गुरुवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोड शो में शामिल हुए। जयपुर की सड़कों में वैश्विक स्तर के दोनों नेताओं को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मैक्रॉन और मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ने जयपुर में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और पीएम मोदी ने जंतर मंतर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व गर्मजोशी से गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर का अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना। मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। मैक्रों इससे पहले विशेष विमान से सीधे जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया। 

मैक्रों का काफिला हवाईअड्डे से आमेर के किले के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों व आम लोगों ने काफिले का स्वागत किया। मैक्रों ने कई जगह हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। किले में भी वह वहां मौजूद लोगों से बात करते व उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। किले में विदेश मंत्री जयशंकर तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजदू थी। यहां मैक्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा। 

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बाद में बुलंदशहर से जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से मोदी जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह जगह लोग व स्कूली बच्चे उनके स्वागत के लिए खड़े थे। शाम को होटल रामबाग पैलेस में उनका बैठक करने का कार्यक्रम है। दोनों नेता रात में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमेनुअल मेक्रोफ़्रांसगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'