लाइव न्यूज़ :

WATCH Delhi CM Oath Ceremony: क्या शपथ समारोह के बाद वह 'शीश महल' में रहेंगी?, मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 10:52 IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi CM Oath Ceremony Live: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। Delhi CM Oath Ceremony Live: उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी।

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज यानी बृहस्पतिवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में शपथ लेने जा रहे हैं। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या शपथ समारोह के बाद वह 'शीश महल' में रहेंगी, दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "नहीं, नहीं।" दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होगी।

भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी।

 

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक - प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में अपराह्न करीब तीन बजे होने की संभावना है और इस बैठक में महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।

भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने आखिरी बार 1993-98 में दिल्ली में सत्ता हासिल की थी। पार्टी नेताओं ने बताया कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से घनिष्ठ संबंध हैं।

रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण के बाद, वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।

टॅग्स :Delhi BJPदिल्ली सरकारDelhi GovernmentAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम