लाइव न्यूज़ :

बीटिंग द रिट्रीट में 1000 ड्रोन्स दिखाएंगे आकाश में करतब, रिहर्लस का देखिए खूबसूरत Video

By रुस्तम राणा | Updated: January 24, 2022 20:32 IST

सेना के बैंड्स की धुन देखने वालों के रोम रोम में देशभक्ति का भाव भरते हैं। इसमें तीनों सेनाओं के बैंड लोकप्रिय मार्चिंग धुनें बजाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1000 मेड इन इंडिया ड्रोन्स आकाश में दिखाएंगे करतबपहली बार लेजर शो का आयोजन किया जाएगा

नई दिल्ली: हर वर्ष 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाली बीटिंग द रिट्रीट अपने आप में बेहद दिलचस्प होती है। सेना के बैंड्स की धुन देखने वालों के रोम रोम में देशभक्ति का भाव भरते हैं। इसमें तीनों सेनाओं के बैंड लोकप्रिय मार्चिंग धुनें बजाते हैं। इस बार होने वाली बीटिंग द रिट्रीट और भी खास होने वाली है। 

1000 मेड इन इंडिया ड्रोन्स आकाश में दिखाएंगे करतब

इस बार 1000 मेड इन इंडिया ड्रोन्स आकाश में अपना करतब दिखाएंगे। बकायदा इसके लिए राजपथ पर रिहर्सल किया जा रहा है। शुक्रवार को ड्रोन्स के रिहर्सल का वीडियो सामने आया है। आईएएनएस की खबर के मुताबिक चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद एक हजार ड्रोन के साथ इतने बड़े पैमाने पर समारोह में परफॉर्म करने वाला भारत चौथा देश होगा। 

इन सभी ड्रोन को सॉफ्टवेयर जैसे फ्लाइट कंट्रोलर, जीपीएस, मोटर नियंत्रक, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) एल्गोरिदम जैसी तकनीकि चीजों से लैस किया गया है। साथ ही बीटिंग रिट्रीट समारोह में पहली बार लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले समारोह की रिहर्सल की जा रही है।

क्या बीटिंग द रीट्रीट?

बीटिंग द रीट्रीट रिपब्लिक डे सेलीब्रेशन का हिस्सा होता है। दरअसल गणतंत्र द‍िवस का सेलीब्रेशन एक द‍िन का नहीं, बल्‍क‍ि चार द‍िनों का होता है। गणतंत्र द‍िवस के आख‍िरी द‍िन बीट‍िंग द र‍िट्रीट का आयोजन क‍िया जाता है। इसके साथ ही आध‍िकार‍िक रूप से गणतंत्र दिवस के आयोजनों का आधिकारिक रूप से समापन होता है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम को बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है।

1950 से शुरू हुई है इसकी शुरुआत

बीटिंग रिट्रीट ब्रिटेन की बहुत पुरानी परंपरा है, इसका असली नाम ‘वॉच सेटिंग’ है और यह सूर्य डूबने के समय मनाया जाता है, भारत में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत सन 1950 से हुई।

टॅग्स :बैटिंग रिट्रीट समारोहगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी