लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर मानहानी मामले में 20 सितंबर को अदालत में पेश नहीं होने पर कंगना के खिलाफ वारंट किया जाएगा जारी: अदालत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:02 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में अभिनेत्री कंगना रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोध मंगलवार को स्वीकार कर लिया और कहा कि अगर वह सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर को पेश होने में विफल रहती हैं, तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा।

याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही कंगना के वकील ने अभिनेत्री के स्वस्थ नहीं होने का हवाला दिया और उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का अनुरोध किया। वकील ने अदालत के समक्ष एक चिकित्सा प्रमाण पत्र भी दाखिल किया और कहा कि अपने फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान उनमें ‘‘ कोविड-19 के लक्षण’’ दिखने लगे हैं।

वहीं, अख्तर के वकील ने कहा कि यह मामले की सुनवाई टालने का महज एक बहाना है। उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में उन्हें समन जारी किए जाने के बाद से रनौत ने किसी न किसी कारण से अदालत के सामने पेश होने से इनकार किया है।

प्रतिवेदनों पर गौर करने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने रनौत को आज के लिए अदालत में पेश होने से छूट दे दी और मामले की आगे की सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की।

मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर अगली सुनवाई पर भी अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुई, तो उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया जाएगा।

बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें गीतकार जावेद अख्तर की शिकायत पर उनके खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने का आग्रह किया गया था। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे ने आदेश में कहा कि कार्यवाही शुरू करने के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई प्रक्रियात्मक अवैधता या अनियमितता नहीं है।

गौरतलब है कि अख्तर (76) ने रनौत के खिलाफ एक टीवी साक्षात्कार में कथित रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। मजिस्ट्रेट अदालत ने दिसंबर 2020 में, जुहू पुलिस को रनौत के खिलाफ अख्तर की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था और फिर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की। इस साल फरवरी में अभिनेत्री के खिलाफ समन जारी किया गया था।

अख्तर ने अपनी शिकायत में दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद, बॉलीवुड में मौजूद एक 'कोटरी' (अंतर-मंडली) का जिक्र करते हुए रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब