लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill: किरेन रिजिजू ने संसद में पेश किया वक्फ बिल, चर्चा शुरू; जानें क्या बोले रिजिजू

By अंजली चौहान | Updated: April 2, 2025 13:58 IST

Waqf Amendment Bill Live:केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 2024 का वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य वक्फ में संशोधन करना है...

Open in App

Waqf Amendment Bill Live: वक्फ संशोधन विधेयक पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ बिल को पेश कर दिया है।  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने वक्फ कानून में बदलावों के जरिये इसे अन्य कानूनों से ऊपर कर दिया था, इसलिए इसमें नये संशोधनों की जरूरत पड़ी। रीजीजू ने सदन में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने उन मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, जो वक्फ विधेयक का हिस्सा नहीं हैं।

उन्होंने विधेयक को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जताई जा रही चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि सरकार किसी भी धार्मिक संस्था में हस्तक्षेप नहीं करने जा रही। उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने वक्फ कानून में बदलावों के जरिये इसे अन्य कानूनों से ऊपर कर दिया था, इसलिए इसमें नये संशोधनों की आवश्यकता पड़ी।’’

मंत्री ने कहा कि इस संसद भवन पर भी वक्फ का दावा किया जा रहा था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने तो काफी संपत्ति गैर-अधिसूचित करके दिल्ली वक्फ बोर्ड को दे दी थी। पिछले साल विधेयक पेश करते समय सरकार ने इसे दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव किया था। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद, उसकी सिफारिश के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी थी। 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी शासित राज्यों ने ईद के दौरान सड़कों पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्होंने कहा, "यह विधेयक संविधान विरोधी है।" गोगोई ने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक के जरिए "संविधान को कमजोर करना" चाहती है।

उन्होंने कहा, "संविधान को कमजोर करना, भारत के अल्पसंख्यक समुदायों को बदनाम करना, भारतीय समाज को विभाजित करना और अल्पसंख्यक समुदायों को वंचित करना।"

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि किरण रिजिजू ने अपने संबोधन के दौरान सदन को गुमराह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी।

रिजिजू ने कहा, "जिस तरह सांसद ने कहा कि मैंने सदन को गुमराह किया, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि मैंने कहां गुमराह किया।"

गोगोई ने जवाब दिया, "उन्होंने 2013 के बारे में जो कहा, वह पूरी तरह से भ्रामक है।"

टॅग्स :किरेन रिजिजूलोकसभा संसद बिलBJPकांग्रेसमुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम