लाइव न्यूज़ :

नोएडा में वांछित बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 08:56 IST

Open in App

नोएडा, 25 जनवरी थाना दादरी पुलिस ने रविवार रात को एक गांव के पास से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर लूटपाट, चोरी व हत्या के करीब नौ मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस तथा मोटरसाइकिल आदि बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस जगह जगह पर जांच कर रही है। रविवार की देर रात पुलिस आमका गांव के पास जांच कर रही थी और उसने एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चलाई और भागने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो जाकिर उर्फ बौना नामक बदमाश के पैर में लगी है। घायल अवस्था में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बदमाश ने हत्या, लूटपाट व चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। अभी हाल ही में थाना दादरी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में भी वह वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'