लाइव न्यूज़ :

रोमांचक और अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हूं : भूमि शेट्टी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कन्नड फिल्म ‘इक्कत’ के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली अदाकारा भूमि शेट्टी ने कहा कि वह रोमांचक और अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं।

शेट्टी दक्षिण भारतीय टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा हैं। लंबे समय तक चले धारावाहिक ‘निन्ने पेल्लाडता’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। कर्नाटक के उडुपी जिले में तटीय शहर कुंडापुरा से नाता रखने वाली 23 वर्षीय अदाकारा ‘बिग बॉस’ के कन्नड संस्करण में भी नजर आ चुकी हैं।

फिल्म ‘इक्कत’ इन दिनों ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जा रही है।

शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं सीमाओं में नहीं बंधना चाहती। मैं फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार करना चाहती हूं, जो लोगों को प्रेरित करें। मैं हर तरह के किरदार करने को तैयार हूं इसलिए खुद को किसी लीक में बांधना नहीं चाहती।’’

फिल्म ‘इक्कत’ का निर्देशन ईशम और हसीन खान ने किया है। फिल्म में अभिनेता नागाभूषण भी हैं। ‘इक्कत’ कन्नड भाषा का शब्द है जिसका मतलब ‘‘कठिन स्थिति’’ है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शेट्टी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हर भारतीय जोड़ा फिल्म में दिखाई परिस्थिति से खुद को जोड़ पाएगा। यह एक मनोरंजक फिल्म है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'