लाइव न्यूज़ :

व्यापम घोटाला : सीबीआई ने 73 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने व्यापम के जरिए आयोजित मध्य प्रदेश प्री मेडिकल टेस्ट (एमपीपीएमटी) 2012 में कथित धांधली के लिए 73 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘इस मामले में आरोप लगाया गया था कि आरोपी व्यक्तियों ने असली उम्मीदवारों की जगह दूसरे छात्रों को बिठाकर एमपीपीएमटी-2012 में धोखाधड़ी की। एमपीपीएमटी-2012 में इन उम्मीदवारों को पास करने के लिए उक्त व्यक्तियों द्वारा आरोपी उम्मीदवारों के डिजिटल डेटा और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेरभी किया गया।’’

एजेंसी ने इस सिलसिले में 31 जुलाई 2015 को 587 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने 23 नवंबर, 2017 को भोपाल में एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष 592 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

सीबीआई प्रवक्ता जोशी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान सीबीआई ने फर्जीवाड़ा करने वालों की पहचान की। पूरक आरोपपत्र में 54 आरोपियों के खिलाफ डिजिटल डाटा और ओएमआर उत्तर पुस्तिका से हेरफेर करने और 19 आरोपियों के खिलाफ असली उम्मीदवारों के नाम पर बैठने का आरोप है।’’ उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाया गया कि 19 आरोपी उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान अपनी संबंधित ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं पर 120 से 130 प्रश्नों के ओवल (ओएमआर शीट मार्किंग) को जानबूझकर खाली छोड़ दिया था।

जोशी ने कहा कि मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड यानी व्यापम के आरोपी अधिकारियों द्वारा ओएमआर शीट के डिजिटल डेटा में हेरफेर किया गया था, जिन्होंने बाद में इन उम्मीदवारों को अवैध रूप से पास करने के लिए सही उत्तरों को काला कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे