विश्व में 82 करोड़ लोगों के पास खाने के दाने नहीं, हर साल एक अरब टन से अधिक अन्न हो रहा बर्बाद: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

By भाषा | Published: October 17, 2019 07:57 PM2019-10-17T19:57:56+5:302019-10-17T19:57:56+5:30

दुनिया में दो अरब पुरुष, महिला और बच्चे मोटापे से ग्रस्त हैं। अस्वास्थ्येर भोजन बीमारी और मौत के खतरे को बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘‘ ऐसे में समय आ गया है कि हम जो उत्पादन करते है और उपभोग करते हैं, उसमें बदलाव किया जाए और ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन को कम करें।’’

vishv mein 82 karod logon ke paas khaane ke daane nahin, har saal ek arab tan se adhik ann ho raha barbaad: sanyukt raashtr mahaasachiv Learn to pronounce 82 crore people in the world have no food grains, more than one billion tons of food wasted every | विश्व में 82 करोड़ लोगों के पास खाने के दाने नहीं, हर साल एक अरब टन से अधिक अन्न हो रहा बर्बाद: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

उसमें बदलाव किया जाए और ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन को कम करें।

Highlightsविश्व खाद्य दिवस दुनिया में भूख को शून्य करने (मिटाने) का आह्वान करता है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वैश्विक खाद्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वैश्विक खाद्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। संरा प्रमुख की यह चिंता ऐसी पृष्ठभूमि में गयी है जबकि विश्व में 82 करोड़ लोगों को खाने के लिये पर्याप्त भोजन नहीं है, वही हर साल एक अरब टन से अधिक अन्न बर्बाद हो रहा है।

विश्व खाद्य दिवस पर बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र, भारत की ओर से जारी विज्ञप्ति में गुतारेस ने कहा, ‘‘ यह अस्वीकार्य है कि ऐसे समय में भूख का विषय बढ़ रहा है जब दुनिया हर वर्ष एक अरब टन भोजन बर्बाद हो रहा है। ’’

उन्होंने कहा कि दुनिया में दो अरब पुरुष, महिला और बच्चे मोटापे से ग्रस्त हैं। अस्वास्थ्येर भोजन बीमारी और मौत के खतरे को बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘‘ ऐसे में समय आ गया है कि हम जो उत्पादन करते है और उपभोग करते हैं, उसमें बदलाव किया जाए और ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन को कम करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व खाद्य दिवस दुनिया में भूख को शून्य करने (मिटाने) का आह्वान करता है जहां सभी के लिये वहनीय एवं पोषक भोजन उपलब्ध हो।’ 

Web Title: vishv mein 82 karod logon ke paas khaane ke daane nahin, har saal ek arab tan se adhik ann ho raha barbaad: sanyukt raashtr mahaasachiv Learn to pronounce 82 crore people in the world have no food grains, more than one billion tons of food wasted every

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे