लाइव न्यूज़ :

वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: February 2, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी ‘पीटीआई-भाषा’ की विभिन्न फाइलों से मंगलवार को जारी कोरोना वायरस से संबंधित देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि12 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 8,635 नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,635 नए मामले सामने आए जो पिछले आठ महीने में सबसे कम हैं, वहीं करीब नौ महीने के बाद संक्रमण से मौत के दैनिक मामलों की संख्या भी 100 से नीचे पहुंच गई है।

संसद9 वायरस स्वास्थ्यकर्मी मौत

कोविड-19 से देश भर में 160 से अधिक डॉक्टरों की मौत हुई : केंद्र

नयी दिल्ली, कोविड-19 महामारी की वजह से अब तक 162 डॉक्टरों, 107 नर्सों और 44 आशा कर्मियों की जान जा चुकी है।

दिल्ली दि16 वायरस केंद्रीय टीम

केंद्र ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण केरल, महाराष्ट्र के लिए टीम तैनात करने की घोषणा की

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण केरल और महाराष्ट्र के लिए दो बहु-विषयक टीम तैनात करने का फैसला किया है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से करीब 70 प्रतिशत मरीज इन दो राज्यों से हैं। केंद्र की टीम कोरोना वायरस से निपटने में राज्य के स्वास्थ्य प्राधिकारों की मदद करेगी।

प्रादे9 तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 152 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

हैदराबाद, तेलंगाना में कोविड-19 के 152 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,94,739 हो गए। वहीं वायरस से एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,602 हो गई।

प्रादे10 नोएडा कोरोना वायरस मामले

जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के तीन नए मामले

नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन नए मरीज मिले हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,364 हो गई।

प्रादे4 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

ठाणे में कोविड-19 के 215 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 215 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,104 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

वि5 अमेरिका टीका प्रवासी

अमेरिका वायरस टीकाकरण स्थलों पर नहीं करेगा आव्रजकों की गिरफ्तारी

वाशिंगटन, अमेरिका सरकार ने कहा है कि वह कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर नियमित आव्रजन प्रवर्तन गिरफ्तारियां नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए