लाइव न्यूज़ :

हर चौराहे, नुक्क्ड़ पर इंडिया- इंडिया का शोर गूंजेगा...विराट कोहली ने देशवासियों से की अपील- ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों का सभी समर्थन करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 14:05 IST

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने देशवासियों से भारत के ओलंपिक दल की हौसलाअफजाई का आग्रह करते हुए कहा कि 26 जुलाई से पेरिस में शुरू हो रहे ओलंपिक में पदक के लिये जोर आजमाइश करने जा रहे खिलाड़ियों का उनके साथ सभी समर्थन करें।

Open in App
ठळक मुद्देकोहली ने ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामना दीकोहली ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जायेउन्होंने भारत के खेलप्रेमियों से 118 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल का समर्थन करने के लिये कहा

Paris 2024 Olympics: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने देशवासियों से भारत के ओलंपिक दल की हौसलाअफजाई का आग्रह करते हुए कहा कि 26 जुलाई से पेरिस में शुरू हो रहे ओलंपिक में पदक के लिये जोर आजमाइश करने जा रहे खिलाड़ियों का उनके साथ सभी समर्थन करें। सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट के वीडियो में कोहली ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जाये। 

वीडियो में ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निशांत देव शामिल है । कोहली ने कहा, "एक समय था जब दुनिया भारत को संपेरों और हाथियों के देश के रूप में जानती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र हैं।" 

उन्होंने कहा, "हम क्रिकेट और बॉलीवुड के लिये , स्टार्ट अप यूनिकॉर्न और तेजी से बढती अर्थव्यवस्था के लिये जाने जाते हैं । अब इस महान देश के लिये अगली बड़ी बात क्या होगी । ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक।" 

उन्होंने भारत के खेलप्रेमियों से 118 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल का समर्थन करने के लिये कहा तो तोक्यो ओलंपिक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (सात पदक) से बेहतर करना चाहेंगे । कोहली ने कहा, "हमारे भाई बहन पदक जीतने के लिये पेरिस जा रहे हैं । एक अरब से अधिक भारतवासी रोमांच के साथ उन पर नजरें गड़ायें होंगे जब वे ट्रैक और फील्ड, कोर्ट या रिंग में उतरेंगे।" 

उन्होंने कहा, "हर चौराहे, नुक्क्ड़ पर इंडिया इंडिया का शोर गूंजेगा । मेरे साथ आप भी उनके चेहरों को याद रखिये जो गर्व से तिरंगे का परचम लहराने के दृढ निश्चय के साथ पोडियम के करीब जायेंगे । जय हिंद और भारतीय दल को शुभकामना।" 

भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे । भारत को निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और मुक्केबाजी के अलावा नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है जिन्होंने तोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।  

टॅग्स :विराट कोहलीपेरिस ओलंपिक 2024नीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'