गणतंत्र दिवस पर हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं को नोटिस जारी किया

By भाषा | Published: January 28, 2021 03:09 PM2021-01-28T15:09:28+5:302021-01-28T15:09:28+5:30

Violence on Republic Day: Delhi Police issues notice to farmer leaders named in FIR lodged | गणतंत्र दिवस पर हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं को नोटिस जारी किया

गणतंत्र दिवस पर हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस के प्रमुख एस एन श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

किसी आरोपी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए उसके विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी किया जाता है।

श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।’’

पुलिस ने प्राथमिकी में राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव और मेधा पाटकर समेत 37 किसान नेताओं के नाम दर्ज किए हैं। इस प्राथमिकी में हत्या की कोशिश, दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

प्राथमिकी में दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, कुलवंत सिंह संधू, सतनाम सिंह पन्नू, जोगिंदर सिंह उगराहां, सुरजीत सिंह फूल, जगजीत सिंह दालेवाल, बलबीर सिंह राजेवाल और हरिंदर सिंह लखोवाल के नाम हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Violence on Republic Day: Delhi Police issues notice to farmer leaders named in FIR lodged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे