लाइव न्यूज़ :

JNU, जामिया में हिंसाः संसद की स्थायी समिति की बैठक, दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल जवाब कर सकती है

By भाषा | Updated: January 13, 2020 13:40 IST

राज्यसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उच्च सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के अधिकारी पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार समिति की बैठक में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में जारी आंदोलन के दौरान हिंसा के विषय पर भी अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या से निपटने के उपायों और कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे। संबद्ध पक्षकार समिति के समक्ष इस समस्या के बारे में तथ्यात्मक ब्योरा पेश करेंगे।

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के मुद्दे पर संसद की स्थायी समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या से निपटने के उपायों और कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उच्च सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के अधिकारी पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार समिति की बैठक में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में जारी आंदोलन के दौरान हिंसा के विषय पर भी अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान में समिति की बैठक के एजेंडे के बारे में बताया गया है कि ‘दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते अपराध’ के विषय पर गृह सचिव और दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य संबद्ध पक्षकार समिति के समक्ष इस समस्या के बारे में तथ्यात्मक ब्योरा पेश करेंगे। समझा जाता है कि समिति, हाल ही में जेएनयू में हुई हिंसा के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल जवाब कर सकती है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)संसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण