लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव बाद हिंसा: सीबीआई ने हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्ट्रबर पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र शर्मा और एक नाबालिग को नदिया जिले में 14 जून को पलाश मंडल की हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। एजेंसी ने मंडल के घर में बंदूक, खंजर, ट्यूबवेल पाइप और लोहे की रॉड से कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में 10 आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘उन्होंने शिकायतकर्ता के घर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और उसके पति को बाहर खींच लिया। एक आरोपी ने शिकायतकर्ता के पति के सिर पर कथित तौर पर गोली मार दी, जिसके बाद वह गिर गया। पीड़ित को शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

सीबीआई ने शर्मा समेत 15 आरोपियों के खिलाफ 10 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एक आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और दूसरे (नाबालिग) को रिमांड होम भेज दिया। विस्तृत जांच जारी है।’’

सीबीआई ने हिंसा से जुड़े एक अलग मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया है। सीबीआई ने हत्या के एक अलग मामले में एसके मिजानूर, एसके फतेनूर उर्फ फते और एसके इमदादुल इस्लाम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

हल्दिया अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता के परिजन पर हमला किया गया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जोशी ने कहा, ‘‘पीड़ित को पहले नंदीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में कोलकाता के पीजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा