लाइव न्यूज़ :

'अन्य लड़कियों की तरह सालों तक सबकुछ चुपचाप सहा', विनेश फोगाट ने कहा- बृजभूषण की गिरफ्तारी तक धरने से नहीं हटेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 23, 2023 11:40 IST

धरने पर बैठी पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना खत्म नहीं होगा। विनेश ने कहा है कि कई अन्य लड़कियों की तरह मुझे भी बृजभूषण शरण सिंह के कारण सालों तक सबकुछ चुपचाप सहना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देखेल मंत्रालय की जांच समिति एक छलावा था - विनेश फोगाटकई अन्य लड़कियों की तरह मुझे भी सालों तक सबकुछ चुपचाप सहना पड़ा - विनेश फोगाटयह एक लंबी लड़ाई हो सकती है और मैं कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं - विनेश फोगाट

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान आसानी से हार मानने को तैयार नहीं हैं। धरने पर बैठी पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना खत्म नहीं होगा। बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने लेख में पहलवान विनेश फोगाट ने कहा,  "हमारी लड़ाई इंसाफ के लिए है। यह एक महीने से चल रही है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे हम जंतर-मंतर पर एक साल से हैं। ऐसा इसलिए नहीं कि हम गर्मी या रात में मच्छरों के काटने से परेशान हैं, बल्कि ऐसा इसलिए है कि क्योंकि न्याय मिलने की प्रक्रिया बेहद धीमी है। एक नाबालिग सहित 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जब हमने जनवरी में आवाज उठाई थी, तब विश्वास था कि हमें सुना जाएगा। खेल मंत्रालय ने जांच के लिए एक निरीक्षण समिति का गठन किया था, लेकिन यह एक छलावा था। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें महिला पहलवानों के सम्मान के लिए फिर से विरोध करना पड़ेगा।"

विनेश फोगाट ने आगे कहा,  "कई अन्य लड़कियों की तरह मुझे भी बृजभूषण शरण सिंह के कारण सालों तक सबकुछ चुपचाप सहना पड़ा। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। हम जंतर मंतर से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। पिछले कुछ महीने तनावपूर्ण रहे हैं और मैंने आंसू बहाए हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए यह एक लंबी लड़ाई हो सकती है और मैं कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं।"

इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह द्वारा दी गई नार्को टेस्ट की चुनौती को स्वीकार किया।   पहलवानों ने कहा कि जितनी भी लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है वो सब नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। 

मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "मैं अपने माध्यम से बृजभूषण जी को कहना चाहती हूं कि जितनी भी लड़कियां हैं जिन्होंने शिकायत की है वो सभी नार्को टेस्ट के लिए तेयार हैं। यह लाइव चलना चाहिए ताकि पूरे देश को पता चले कि उन्होंने देश की बेटियों के साथ कितनी दरिंदगी और ज्यादती की है।" 

टॅग्स :विनेश फोगाटबृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम