लाइव न्यूज़ :

'संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जुबान नियंत्रित होनी चाहिये', कोर्ट की टिप्पणी के बहाने तेजस्वी पर बरसे विजय कुमार सिन्हा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2022 17:44 IST

तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'यही अदालत है, जिस ने आपके पिता जी की चोरी (चारा घोटाला) में सजा सुनाई थी...यह तो आपका सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति मिल गए।'

Open in App

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कोर्ट से राहत मिलने से एक ओर जहां राजद खेमे में खुशी की लहर है, वहीं भाजपा ने कोर्ट की नसीहत पर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को अपनी जुबान पर किस तरह बोलना चाहिए, यह कोर्ट के आदेश से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है। दरअसल, कोर्ट ने तेजस्वी को राहत देते हुए सोंच समझकर बोलने की नसीहत दी है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 'हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं. लेकिन सवाल उन पर उठता है, जो न्यायालय के फैसले पर उंगली उठाते रहते हैं। जब फैसला उनके मुताबिक आता है तो वह न्यायालय के पक्ष में बयान देते हैं। लेकिन जब फैसला उनके विरोध में जाता है, तब वह न्यायालय के खिलाफ बयान देने का काम करते हैं।' 

विजय कुमार सिन्हा ने एक ट्वीट में नीतीश पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'उप मुख्यमंत्री को अब समझ आ गया होगा...कोर्ट में सारी हेकड़ी निकल गई। यही अदालत है, जिस ने आपके पिता जी की चोरी (चारा घोटाला) में सजा सुनाई थी...यह तो आपका सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति मिल गए, वरना भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी व्यक्ति को कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाता..'

वहीं कोर्ट द्वारा तेजस्वी को नसीहत दिए जाने पर विजय सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को अपनी जुबान पर किस तरह बोलना चाहिए, यह कोर्ट के आदेश से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है। किसी जांच एजेंसी के लिए किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, यही बात आज कोर्ट ने कही है। 

इस दौरान संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग करने के राजद के आरोपों पर विजय सिन्हा ने कहा जब फैसले उनके हक में आता है, तो सांवैधानिक रूप से सही हो जाता है और जब उनके विरोध में होता है, तो वही गलत हो जाता है।

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब