लाइव न्यूज़ :

विजय लक्ष्मी पंडित पुण्यतिथि: नेहरू की बहन जिन्होंने किया था इंदिरा गांधी का विरोध, 12 दुर्लभ बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2018 15:38 IST

1921 में रंजीत सीताराम पंडित से शादी के बाद उनका नाम बदलकर विजय लक्ष्मी पंडित हो गया। इससे पहले कुछ और था, जानिए विजय लक्ष्मी पंडित के बारे में दुर्लभ बातें।

Open in App

विजय लक्ष्मी पंडित की आज पुण्यतिथि है। एक दिसंबर 1970 को देहरादून में उनका निधन हुआ था। विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म भारत के प्रतिष्टित राजनीतिक परिवार में हुआ था। विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को मोतीलाल नेहरू की बेटी के रूप में हुआ। आज विजय लक्ष्मी पंडित की जयंती है। आइए जानते हैं 12 बिंदुओं में जानते हैं उनके जीवन और कर्म के बारे में। विजय लक्ष्मी पंडित का एक दिसंबर 1970 को देहरादून में 90 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया।

1- विजय लक्ष्मी पंडित का असली नाम स्वरूप कुमारी नेहरू था।

Vijaya Lakshmi Pandit

2- उनके पिता मोतीलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी और जानेमाने वकील थे। उनके बड़े भाई जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे।

Vijaya Lakshmi Pandit

3- 1921 में रंजीत सीताराम पंडित से शादी के बाद उनका नाम बदलकर विजय लक्ष्मी पंडित हो गया।

Vijaya Lakshmi Pandit

4- भारत को आजादी मिलने के बाद विजय लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि मंडल की सदस्य नियुक्त हुईं।

5- विजय लक्ष्मी पंडित रूस और ब्रिटेन जैसे देशों में भारत की राजदूत रहीं।

Vijaya Lakshmi Pandit

6- 1953 में वो संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की अध्यक्ष बनीं। इस पद को सुशोभित करने वाली वो पहली महिला थीं। 

Vijaya Lakshmi Pandit

7- विजय लक्ष्मी पंडित 1962 से 1964 तक महाराष्ट्र की राज्यपाल रहीं। 

Vijaya Lakshmi Pandit

8- 1964 में जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद खाली हुई यूपी की फूलपुर लोक सभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुँचीं।

Vijaya Lakshmi Pandit

9- 1975 में अपनी भतीजी इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का मुखर विरोध किया। इस वजह से इंदिरा से उनके रिश्ते हमेशा के लिए तल्ख हो गये।

Vijaya Lakshmi Pandit

10- विजय लक्ष्मी पंडित ने 1977 में अपने पिता और भाई की पार्टी रही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

Vijaya Lakshmi Pandit

12- द इवल्यूशन ऑफ इंडिया (1958) और द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस: अ पर्सनल मेमयॉर (1979) उनकी प्रसिद्ध किताबें हैं।

Vijaya Lakshmi Pandit

12- विजय लक्ष्मी पंडित की तीन बेटियाँ हैं। उनकी बेटी नयनतारा सहगल प्रसिद्ध लेखिका हैं।

Vijaya Lakshmi Pandit

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां