लाइव न्यूज़ :

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर में रोड शो किया, 1998 बम धमाके के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2024 21:51 IST

प्रधानमंत्री ने यहां 1998 के सिलसिलेवार बम विस्फोट में मारे गए 58 लोगों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा कार्यक्रम को अनुमति दिए जाने के कुछ दिनों बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच यह रोड शो हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोयंबटूर में रोड शो कियापारंपरिक संगीत की धुन बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गयाउन्होंने यहां 1998 के सिलसिलेवार बम विस्फोट में मारे गए 58 लोगों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की

कोयंबटूर: कोयंबटूर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए और पारंपरिक संगीत की धुन बजाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां 1998 के सिलसिलेवार बम विस्फोट में मारे गए 58 लोगों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा कार्यक्रम को अनुमति दिए जाने के कुछ दिनों बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच यह रोड शो हुआ। 

शुरुआत में पुलिस ने क्षेत्र की ‘‘सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील प्रकृति’’ एवं जारी परीक्षा सहित अन्य कारणों का हवाला देते हुए रोड शो के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। जैसे ही मोदी ने एक खुले वाहन में अपना रोड शो शुरू किया, सड़क के दोनों ओर जमा हुए लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनके समर्थन में नारे लगाए। रोड शो के दौरान कुछ लोग उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में रोड शो किया है। 

रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों ने ‘‘एक बार फिर मोदी, हम मोदी को चाहते हैं’’ जैसे नारे लगाए। सड़कों पर कतार में खड़े कई लोगों ने मोदी के स्वागत के लिए हाथों में कमल के फूल लिए हुए थे और उन्होंने ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए। कोयंबटूर शहर के साईबाबा कॉलोनी से आरएस पुरम तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबे रास्ते में मोदी का वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

रोड शो के अंत में, प्रधानमंत्री मोदी ने 1998 में इस शहर को दहलाने वाले बम विस्फोट में मारे गए लोगों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह धमाके 14 फरवरी 1998 को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक चुनावी सभा आयोजित होने से कुछ घंटे पहले हुए थे। 

इस घटना में 58 लोग मारे गए थे जबकि 100 से अधिक घायल हुए। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई, कोयंबटूर दक्षिण से विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन मोदी के साथ थे।

खबर- एजेंसी

टॅग्स :नरेंद्र मोदीTamil Naduवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए