ट्रक में भरा कचरा नदी में बहाने का वीडियो वायरल, पंचायत अधिकारी निलंबित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2019 07:17 PM2019-12-05T19:17:13+5:302019-12-05T19:17:13+5:30
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक क्लिप जिलाधिकारी अंबुसेल्वन को भेज दी थी। इसके बाद नगर पंचायत थिट्टाकुडी के कार्यकारी आधिकारी गुणशेखरन को निलंबित कर दिया गया।
ट्रक में भरा कचरा यहां नदी में बहाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक क्लिप जिलाधिकारी अंबुसेल्वन को भेज दी थी। इसके बाद नगर पंचायत थिट्टाकुडी के कार्यकारी आधिकारी गुणशेखरन को निलंबित कर दिया गया।
वीडियो में कचरे के ट्रक को थिट्टाकुडी और अरियालुर को जोड़ने वाली एक पुल के मध्य से वेल्लूर नदी में फेंकते देखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने कथित रूप से कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उन्होंने यह वीडियो पोस्ट कर दिया।
#WATCH Tonnes of waste was dumped by workers of a town panchayat in a river at Thittakudi in Cuddalore district on December 4. #TamilNadupic.twitter.com/fBSWjcG8TO
— ANI (@ANI) December 5, 2019
इस बीच तिरुनेलवेली नगर निगम के अधिकारियों को शहर की मुख्य सड़क के पास अस्पताल का कचरा फेंके जाने की शिकायत मिली है। लोगों ने सड़क किनारे ऐसे कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।