वीडियो: मध्य प्रदेश में पिटाई के बाद जूते पर रगड़वाई नाक, घटना के बाद से गायब है पीड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 22, 2019 10:55 AM2019-06-22T10:55:58+5:302019-06-22T10:55:58+5:30

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद शख्स गायब है और पुलिस तलाश कर रही है। यह घटना 16 जून का है।  

video: Man forced to rub nose on shoes in Mandsaur Madhya Pradesh | वीडियो: मध्य प्रदेश में पिटाई के बाद जूते पर रगड़वाई नाक, घटना के बाद से गायब है पीड़ित

वीडियो: मध्य प्रदेश में पिटाई के बाद जूते पर रगड़वाई नाक, घटना के बाद से गायब है पीड़ित

मध्यप्रदेश के मंदसौर से भीड़ द्वारा एक शख्स की पिटाई के बाद नाक से जूते रगड़वाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें लोग शख्स से जूते पर नाक रगड़वाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद शख्स गायब है और पुलिस तलाश कर रही है। यह घटना 16 जून का है।  

एएऩआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंदसौर में एक शादी समारोह के दौरान एक शख्स के बीच बहस हुई। इसके बाद उसकी पिटाई की और लोगों के जूतों पर नाक रगड़ने के लिए दबाव डाला। वहीं, उप-मंडल पुलिस अधिकारी, दिलीप सिंह बिलवाल ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि हमें एक वीडियो मिला है, जिसके आधार पर हम दोषियों की पहचान कर रहे हैं। 



 



 

उन्होंने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की तलाश जारी है।  बता दें कि घटना के बाद से वह शख्स गायब है। हालांकि अभी मामला पूरी तरह से स्टष्ट नहीं हो पाया है। 

Web Title: video: Man forced to rub nose on shoes in Mandsaur Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे