लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भारत-पाक मैच के दौरान मालवन में रोहित शर्मा के आउट होने पर एक शख्स लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, फिर हुआ बुलडोजर एक्शन

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2025 20:43 IST

एक दिन पहले दुकान के मालिक ने भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित शर्मा के विकेट के बाद कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देबुलडोजर की कार्रवाई का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कबाड़ की दुकान को ध्वस्त किया जा रहा हैदुकान के मालिक ने भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए

मुंबई: महाराष्ट्र के मालवन में सोमवार को मालवन नगर परिषद प्रशासन ने एक कबाड़ की दुकान को ध्वस्त कर दिया। एक दिन पहले दुकान के मालिक ने भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित शर्मा के विकेट के बाद कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। 

शिवसेना के नीलेश राणे ने दुकान के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई के दृश्य एक्स पर साझा किए और कहा, "मालवन में, एक मुस्लिम प्रवासी कबाड़ व्यापारी ने कल भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारत विरोधी नारे लगाए।

उन्होंने आगे लिखा, "कार्रवाई के तौर पर हम इस बाहरी व्यक्ति को जिले से बाहर तो निकालेंगे ही, लेकिन उससे पहले हमने उसके कबाड़ के कारोबार को तुरंत नष्ट कर दिया। हम मालवण नगर परिषद प्रशासन और पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हैं।"

बुलडोजर की कार्रवाई का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कबाड़ की दुकान को ध्वस्त किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के मालवन में दो लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए। 

स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने बाइक रैली निकाली।

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोचैंपियंस ट्रॉफी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम