लाइव न्यूज़ :

Video: राजस्थान में शादी से पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, PPE किट पहनकर लिए सात फेरे

By अनुराग आनंद | Updated: December 7, 2020 08:03 IST

राजस्थान के छतरगंज गांव की रहने वाली लड़की और उसकी मां ने 2 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर गांव में आए कोरोना जांच दल को सैम्पल दिया था, शादी से कुछ समय पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की मुस्तैदी में शादी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देफेरों के कुछ घंटे पहले दुल्हन और उसकी मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।इसके बाद स्थानीय कोविड सेंटर में ही मंडप सजाया गया और शादी की रस्में पूरी कराई गईं। यह विवाह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया।

नई दिल्ली:राजस्थान के बारां जिले में शादी से कुछ समय पहले जांच में दुल्हन के कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव आने के बाद हंगामा मच गया। इसके बाद शादी टालने के बजाय पहले से तय दिन को ही करने का फैसला  दोनों पक्षों ने किया। 

दरअसल, केलवाड़ा के छतरगंज गांव की रहने वाली लड़की और उसकी मां ने 2 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर गांव में आए कोरोना जांच दल को सैम्पल दिया था, फिर पूरा परिवार सामान्य रूप से शादी की तैयारियों में जुट गया। जबकि फेरों के कुछ घंटे पहले दुल्हन और उसकी मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

इसके बाद केलवाड़ा के कोविड सेंटर में ही मंडप सजाया गया और शादी की रस्में पूरी कराई गईं। यह विवाह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कराया। दुल्हा-दुल्हन, उनके माता-पिता, पंडित ने पीपीई किट पहनकर मंडप में रस्में पूरी कराईं।

विधिवत मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर की एक दूसरे के गले में माला पहना सात फेरे लिए। दरअसल छतरगंज निवासी लड़की की शादी दांता निवासी सरकारी अध्यापक से तय हुई थी।

राजस्थान : कोविड सेंटर में अनोखी शादी, संक्रमित दुल्हन संग दूल्हे ने पीपीई किट पहन लिए सात फेरे," src="https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/12/06/750x506/a_1607277976.jpeg" />

रविवार को लड़की वाले केलवाड़ा धर्मशाला के लिए रवाना हुए। समारोह की सभी तैयारियां धर्मशाला में की हुई थीं, लेकिन इसी दौरान 2 दिन पूर्व गांव में ही कोरोना महामारी की जांच के लिए दिए गए सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें दुल्हन व उसकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह सुनते ही परिवार असमंजस में आ गया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक बार तेल चढ़ने के बाद शादी होना तय होता है। ऐसे में सावधानी के साथ शादी रश्म को पूरा किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील