लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बीजेपी का आरोप, राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता को दिया कुत्ते की प्लेट से बिस्किट, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2024 09:57 IST

भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय ने राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस नेता को कुत्ते की थाली में बिस्किट देते हुए एक वीडियो साझा कियाउन्होंने कहा, जो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक हैवीडियो को लेकर ताजा विवाद पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

नई दिल्ली: भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार देर रात 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी द्वारा एक कांग्रेस नेता को कुत्ते की थाली में बिस्किट देते हुए एक वीडियो साझा किया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए, मालवीय ने हिंदी में लिखा, “अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहाँ राहुल गांधी अपनी यात्रा में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने अपने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक है।“

गांधी के वंशज को “बेशर्म” कहते हुए, एक अन्य भाजपा नेता, पल्लवी सीटी, ने उस दिन को याद किया जब पूर्व कांग्रेस नेता और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को “राहुल गांधी के पालतू कुत्ते, पिद्दी” के साथ “उसी प्लेट” में बिस्कुट खिलाया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “और अब शहजादा (राजकुमार) एक पार्टी कार्यकर्ता को एक कुत्ते द्वारा अस्वीकार किया गया बिस्किट देता है। यह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं के प्रति उनका सम्मान है?”

उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “पल्लवी जी, न केवल राहुल गांधी बल्कि पूरा परिवार मुझे वह बिस्किट नहीं खिला सका। मुझे असमिया और भारतीय होने पर गर्व है। मैंने खाना खाने से इनकार कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा, ''यह है असली कांग्रेस। ख़ुद देखिए इनके युवराज राहुल गांधी को। कुत्ते ने बिस्किट नहीं खाया तो अपने कार्यकर्ता को दिया। कल खड़गे जी जी ने बूथ के कार्यकर्ता की तुलना कुत्ते से की थी। ग़ज़ब कल्चर है कांग्रेस में।” 

बता दें कि ताजा विवाद पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPभारत जोड़ो न्याय यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप