लाइव न्यूज़ :

Video: आंध्र प्रदेश में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग का जेसीबी से उठाया गया शव, 2 कर्मचारी निलंबित

By स्वाति सिंह | Updated: June 27, 2020 10:45 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ट्वीट करके इस घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस वीडियो को ट्वीट कर राज्य सरकार की इस रवैये पर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित शवों को जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर से ले जाने की घटना सामने आयी है। बुजुर्ग के शव को स्वास्थ्यकर्मी जमीन खुदाई करने वाली जेसीबी से अमानवीय तरीके से उठा कर ले गए।

हैदराबाद: कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के खिलाफ संवेदनहीनता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पलासा इलाके में कोरोना संक्रमित शवों को जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर से ले जाने की घटना सामने आयी है। इन घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां एक 70 वर्षीय कोरोना पीड़ित शख्स की अपने घर में ही मौत हो गई थी। लेकिन घर वाले शव को उठाने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद बुजुर्ग के शव को जिले के नगरपालिका और स्वास्थ्यकर्मी जमीन खुदाई करने वाली जेसीबी से अमानवीय तरीके से उठा कर ले गए।

इस घटना का वीडियो सामने आते ही लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस मामले पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ट्वीट करके इस घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस वीडियो को ट्वीट कर राज्य सरकार की इस रवैये पर सवाल उठाए हैं।

सरकार ने जिलाधिकारी को भी तुरंत इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

शव को कूड़ा गाड़ी में रखकर ले गई पुलिस

इससे पहले उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक व्यक्ति का शव नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी में लादकर ले जाया गया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

सूत्रों ने बताया कि सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से उतरौला तहसील आया था।तहसील गेट पर अचानक वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव को नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी पर लाद कर कोतवाली ले आई। जिस समय शव को कूड़ा गाड़ी में लादा जा रहा था, उस समय कस्बा चौकी प्रभारी और एक अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित