लाइव न्यूज़ :

Video: असदुद्दीन ओवैसी के MLA का विवादित बयान, कहा-100 करोड़ पर भारी हैं 15 करोड़

By स्वाति सिंह | Updated: February 20, 2020 15:54 IST

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता वारिस पठान ने कहा कि '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी की विधायक ने बेहद विवादित बयान दिया है। वारिस के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक वारिस पठान ने बेहद विवादित बयान दिया है। शनिवार (15 फरवरी) को कर्नाटक के एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना हिंदू-मुस्लिम का नाम लिए कहा कि '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे।' उन्‍होंने कहा कि अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा। वारिस के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसके बाद सियासी बवाल मच गया है। 

मुंबई के भायखला से AIMIM विधायक वारिस पठान ने कहा, 'ईंट का जवाब पत्‍थर से देना हमने सीख लिया है। मगर इकट्ठा होकर चलना होगा। अगर आजादी दी नहीं जाती तो हमें छीनना पड़ेगा। वे कहते हैं कि हमने औरतों को आगे रखा है...अभी तो केवल शेरनियां बाहर निकली हैं तो तुम्‍हारे पसीने छूट गए। तुम समझ सकते हो कि अगर हम सब एक साथ आ गए तो क्‍या होगा। 15 करोड़ हैं लेकिन 100 (करोड़ हिंदू) के ऊपर भारी हैं। ये याद रख लेना।'

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं जब वारिस अपने बयान के चलते सुर्ख़ियों में आए हैं। इससे पहले 5 फरवरी को उन्होंने कहा था कि उन्‍होंने मुंबई के नागपाड़ा इलाके में शाहीन बाग की तरह से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में काफी बवाल मचा था। वहीं, मुस्लिम मौलवियों ने भी वारिस पठान के इस बयान की काफी आलोचना की थी। 

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में कहा था कि हम (मुसलमान) 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'दुश्‍मन आज मजबूत हो रहा है कि क्‍योंकि हम बंटे हुए हैं। हमें न जीताओ कोई बात नहीं लेकिन हमें बीजेपी की जीत मंजूर नहीं है। यहां बीजेपी चुनाव न जीत पाए, इसको सुनिश्चित करना है।।। वे लोग मेरे खून के प्‍यासे हैं और उनके खिलाफ मुसलमान एक हो जाएं।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनकर्नाटकमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत