लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी की, तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:56 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक आलीशान होटल में बृहस्पतिवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।

शादी के कुछ घंटे के बाद जोड़े ने अपने खास दिन की तस्वीरें ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कैफ कौशल को माला पहना रही हैं औ वे हाथ पकड़कर फेरे ले रही हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे दिलों में हर उस चीज़ के लिए प्यार और आभार है जो हमें इस क्षण तक लेकर आई है। हमने साथ मिलकर इस नए सफर की शुरुआत की है और हम आप सब का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।”

शादी का कार्यक्रम निजी समारोह रहा और विवाह स्थल की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में गार्ड तैनात थे जिससे मीडिया के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हुआ।

आलीशान ‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें और एक छोटा वीडियो ही उनकी शादी का संकेत था। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया था और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे हैं।

ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हे ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई है और गले में माला डाली हुई है।

शादी की लीक हुई अन्य तस्वीरों में दिख रहा है कि मेहमान होटल की बालकनी में हैं।

कैफ (38) और कौशल (33) ने करीब दो साल तक डेटिंग की है।

शादी में फिल्मकार कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, ‘धूम 3’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, ‘बंटी और बबली 2’ की अभिनेत्री शरवई वाघ के अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत अन्य शिरकत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा