लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू और पीएम मोदी ने सावरकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

By भाषा | Updated: May 28, 2020 12:55 IST

विनयाक दामोदर सावरक की जयंती पर श्रद्धांजलि मां भारती देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट किया है, ''मां भारती के महान सपूत, ओजस्वी वक्ता, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं समर्पित समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।''

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 में हुआ था। आज उनकी जयंती है।पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई नेताओं ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि है।

नई दिल्ली:  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (28 मई) को स्वतंत्रता सेनानी हिन्दुत्ववादी विचारक विनयाक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अनेक लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिये प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं साहसी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हम उन्हें उनकी बहादुरी और दूसरों को स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने की प्रेरणा देने तथा सामाजिक सुधारों पर जोर देने के लिए याद रखेंगे। ’’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ मई 2018 के 'मन की बात’ कार्यक्रम पर सावरकर को लेकर अपने उल्लेख की क्लिप भी जारी की । मोदी ने कहा था कि यह दुख की बात है कि हम लंबे समय तक 1857 की घटनाओं को केवल विद्रोह या सिपाही विद्रोह कहते रहे। वास्तव में उस घटना को कम करके आंका गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, सावरकर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए भारतीय वीरों के संघर्ष को देश की आजादी की पहली लड़ाई कहने की हिम्मत की।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने क्या लिखा? 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि महान राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, समाज सुधारक, लेखक, कवि वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर स्वातंत्र्य वीर के अनुकरणीय कृतित्व और व्यक्तित्व को विनम्र नमन करते हैं।

नायडू ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ वीर सावरकर ने दलित और दुर्बल वर्गों के भाई-बहनों के लिए एक न्यायपूर्ण समावेशी संवेदनशील समाज की स्थापना हेतु सामाजिक रूढ़ियों का विरोध किया। उन्होंने मंदिरों में दलितों के प्रवेश के लिए लंबा संघर्ष किया... छुआछूत के विरुद्ध एक सशक्त आंदोलन चलाया।’’ उन्होंने कहा कि वे अपेक्षा करते हैं कि देश के युवा, स्वातंत्र्य वीर सावरकर के जीवन और कृतित्व का गंभीर अध्ययन करेंगे और राष्ट्र एवम् समाज निर्माण में उनसे प्रेरणा लेंगे। समाज से कुरीतियों को दूर करेंगे तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होंगे

टॅग्स :विनायक दामोदर सावरकरनरेंद्र मोदीएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया