तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा की उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने

By भाषा | Published: June 4, 2019 12:38 PM2019-06-04T12:38:47+5:302019-06-04T12:38:47+5:30

नायडू दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ सोमवार शाम यहां पहुंचे और पहाड़ियों पर स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम अतिथि गृह में रुके। वह पौ फटने ही मंदिर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Vice President Venkaiah Naidu along with his family visits Tirupati Balaji temple. | तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा की उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने

मंदिर प्रबंधन ने पूजा के बाद उन्हें रेशम का पवित्र अंगवस्त्र और प्रसाद दिया।

Highlightsमंदिर के सूत्रों ने बताया कि एम वेंकैया नायडू करीब आधा घंटा मंदिर में रहे।नायडू ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि भगवान वेंकटेश्वर उनके कुल देवता हैं।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को पूजा की।

नायडू दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ सोमवार शाम यहां पहुंचे और पहाड़ियों पर स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम अतिथि गृह में रुके। वह पौ फटने ही मंदिर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मंदिर के सूत्रों ने बताया कि वह करीब आधा घंटा मंदिर में रहे। मंदिर प्रबंधन ने पूजा के बाद उन्हें रेशम का पवित्र अंगवस्त्र और प्रसाद दिया। नायडू ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि भगवान वेंकटेश्वर उनके कुल देवता हैं और उनका नाम भी भगवान वेंकटेश्वर के नाम पर ही रखा गया है।

Web Title: Vice President Venkaiah Naidu along with his family visits Tirupati Balaji temple.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे