उप राष्ट्रपति नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

By भाषा | Published: September 17, 2021 10:13 AM2021-09-17T10:13:07+5:302021-09-17T10:13:07+5:30

Vice President Naidu wishes PM Modi on his birthday | उप राष्ट्रपति नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

उप राष्ट्रपति नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 17 सितंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले वर्ष तमाम चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के मोदी के प्रयास सफल रहे हैं।

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।’’

उप राष्ट्रपति ने मोदी को एक पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री के प्रयास हमेशा सफल हों और वह सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President Naidu wishes PM Modi on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे