लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 31, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर देश में भुखमरी, असमानता, गरीबी और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट कर कहा, ‘‘आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। सरदार पटेल ने 560 से अधिक देशी रियासतों का भारत में विलय संभव कर, ‘एक भारत’ का स्वप्न साकार किया था, उसे श्रेष्ठ भारत बनाने का दायित्व हर पीढ़ी का है। आइए, सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करें।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आइए, हम इस प्रतिष्ठित व्यक्तित्व से प्रेरणा लें और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम करें। ’’

नायडू ने लोगों से देश में भुखमरी, असमानता, गरीबी और भ्रष्टाचार को खत्म करने की अपील भी की।

उपराष्ट्रपति ने रविवार को विजयवाड़ा में राम मोहन पुस्तकालय का दौरा किया और देश के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'