लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति ने नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में अभियान चलाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि नेत्रदान पर मिथकों और झूठी मान्यताओं को दूर करने तथा इस बारे में जागरुकता बढ़ाने लिए मशहूर हस्तियों को शामिल करके हर राज्य में स्थानीय भाषाओं में बड़े पैमाने पर मल्टीमीडिया अभियान शुरू करने की जरूरत है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति 36वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ‘डोनर कॉर्निया टिश्यू’ की मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुःखद है कि प्रत्यारोपण के लिए डोनर कॉर्निया टिश्यू की कमी के कारण बहुत सारे लोग ‘कॉर्नियल ब्लाइंडनेस’ से पीड़ित हैं। यह समय की मांग है कि लोगों में नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए।’’

नायडू ने कहा, ‘‘उन लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए कि उनकी आंखें दान करने के नेक कार्य से कॉर्नियल ब्लाइंड लोगों को देखने में मदद मिलेगी जिससे वे इस सुंदर दुनिया को फिर से देख पाएंगे।’’

उनके मुताबिक, अगर हम सभी अपनी आंखें दान करने का संकल्प लें, तो ‘कॉर्नियल ट्रांसप्लांट’ की प्रतीक्षा कर रहे सभी रोगियों का इलाज किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति एक ऐसी संस्कृति है जहां शिबी और दधीचि जैसे राजाओं और ऋषियों ने अपने शरीर दान किए थे। ये उदाहरण हमारे समाज के मूल मूल्यों, आदर्शों और संस्कारों के इर्द-गिर्द निर्मित हैं।"

उप राष्ट्रपति ने लोगों को प्रेरित करने और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए उन मूल्यों और कहानियों को आधुनिक संदर्भ में फिर से परिभाषित करने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा