लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर दिल्ली में वीएचपी की रैली, ट्रैफिक प्रभावित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2018 14:50 IST

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद ने रैली बुलाई है। शहर की सड़कें जाम।

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद रविवार को दिल्ली में रैली कर रहा है। इस रैली को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। दावा किया जा रहा है कि इस रैली में 3-5 लाख की भीड़ पहुंच सकती है। ट्रेन, बस, ट्रैक्टर और ट्रक से लोग रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं जिससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। 

दिल्ली के रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की आज होनेवाली विशाल रैली को देखकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर यह रैली की जा रही है। रामलीला मैदान की क्षमता 50 हजार है और यदि पार्किंग स्पेस को बढ़ा दिया जाए तो यह संख्या 1 लाख के करीब हो सकती है। हालांकि, रैली को लेकर दावा किया जा रहा है कि 3 से 5 लाख तक की भीड़ पहुंच सकती है। 

शीतकालीन सत्र से पहले रखी ये मांग

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने के पहले विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक पेश करने की मांग को लेकर रविवार को विशाल रैली आयोजित कर रही है। वीएचपी ने कहा है कि वह आश्वस्त है कि संसद के आगामी सत्र के दौरान विधेयक पेश किया जाएगा जिससे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा।

कई दिग्गज जुटेंगे

विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने यहां कहा, ‘‘रामलीला मैदान में धर्म संसद को आरएसएस के कार्यकारी प्रमुख सुरेश भैय्याजी जोशी संबोधित करेंगे। यह विशाल रैली होगी जो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक लाने का समर्थन नहीं करने वाले सारे लोगों का हृदय परिवर्तन कर देगी।’’

अगर मांग नहीं मानी गई तो?

वीएचपी के महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि अगर किसी स्थिति में संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक नहीं लाया गया तो अगली ‘धर्म संसद’ में आगे के कदम पर फैसला होगा। इसका आयोजन अगले साल 31 जनवरी और एक फरवरी को महाकुंभ के इतर इलाहाबाद में होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :राम मंदिरविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील