लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री हिमंत की मॉं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसयूवी लेकर फरार हुआ ड्राइवर

By भाषा | Updated: January 10, 2023 15:22 IST

असम सीएम की मॉं मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री के भाई गुवाहाटी में एक प्रकाशक और किताबों की एक दुकान के मालिक हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम की मॉं और भाई दिगंत बिस्वा सरमा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से दीफू जा रहे थे। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मोरीगांवः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मॉं को ले जा रहा एक वाहन मंगलवार को मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हादसे में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मोरीगांव के जिला परिवहन अधिकारी बपन कालिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सरमा की मॉं मृणालिनी देवी और भाई दिगंत विश्व शर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।”

कालिता ने कहा कि जिला पुलिस अधिकारियों ने गुवाहाटी लौटने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी और चालक का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री के भाई गुवाहाटी में एक प्रकाशक और किताबों की एक दुकान के मालिक हैं। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्मासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस