लाइव न्यूज़ :

पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त और मणिपुर, झारखंड एवं मिजोरम के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2020 05:08 IST

गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दु:खी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया।गोवा पुलिस ने उनके निधन की जानकारी दी।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। गोवा पुलिस ने उनके निधन की जानकारी दी। मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं। वह मणिपुर, झारखंड एवं मिजोरम के राज्यपाल भी रहे।गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दु:खी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’’ पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि वह वेद मारवाह के निधन की सूचना से स्तब्ध हैं। इससे पहले दो जून को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के एन लक्ष्मणन का निधन हो गया था। लक्ष्मणन का निधन सोमवार की रात को सलेम के सेवाईपेट्टई स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

लक्ष्मणन के परिवार में पत्नी रंगनायकी अम्मल, बेटी भुवनेश्वरी और बेटा शेखर हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था और यह 1975 और 1977 के बीच 21 महीने तक चला था। इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक काला चरण माना गया, जिस दौरान बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था और प्रेस पर सेंसरशिप लगाया गया था।

आपातकाल के विरोध में उस समय देशभर में आंदोलन हुए। लक्ष्मणन ने तब उन आंदोलनों में बढ़-चढकर हिस्सा लिया था। लक्ष्मणन ने 2001-06 में चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह दो बार भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष रहे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल