लाइव न्यूज़ :

Veer Savarkar's Death Anniversary: "भारत, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता को हमेशा याद रखेगा", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2024 13:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दीपीएम मोदी ने कहा कि देश की एकता के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता बेहद प्रशंसनीय हैअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी वीर सवरकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की पुण्यतिथि पर उनकी  प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता और एकता के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता बेहद प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में कहा, “वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। भारत वीर सावरकर को देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए किये गये उनके कार्यों, उनकी वीरता और अटूट समर्पण को हमेशा याद रखेगा। उनका योगदान हमें अपने देश के विकसित और समृद्धि बनाने के लिए प्रेरित करता है।''

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीर सावरकर को याद करते हुए कहा, “श्रद्धेय विनायक दामोदर 'वीर' सावरकर ने मां भारती के प्रति साहस और समर्पण का उदाहरण दिया। वह एक प्रतिभाशाली वक्ता, क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और जनता के नेता थे। हम उनकी पुण्य तिथि पर उनके जैसे महान आत्मा को याद करते हैं, आइए हम उनकी बहादुरी की कहानियों से प्रेरणा लें और अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं से माँ भारती की सेवा करने का प्रयास करें।"

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सावरकर को याद करते हुए कहा, “भारतीय स्वतंत्रता के उत्साही क्रांतिकारी जिन्होंने भारतीयों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, ऐसे र सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक्स पर वीर सावरकर के लिए लिखा, "हिंदुत्व के प्रबल समर्थक और समर्पित स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर जी को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि।"

विनायक दामोदर सावरकर, जिन्हें आमतौर पर वीर सावरकर कहा जाता है। उनका जन्म 28 मई, 1883 को भागुर में हुआ था। हिंदुत्व विचारधारा के प्रमुख समर्थक सावरकर का 1966 में निधन हो गया था।

टॅग्स :Veer Savarkarहेमंत विश्व शर्मादेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम