लाइव न्यूज़ :

चुनाव रिजल्ट के दिन इस देवी के चरणों में बैंठ गई थीं वसुंधरा राजे, तब तक नहीं उठीं जब तक सीट नहीं बची!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 18, 2018 09:57 IST

सीएम अशोक गहलोत वागड़ में चुनाव प्रचार के दौरान आए थे और देवी के दरबार में विजय की मनोकामना के साथ पूजा-अर्चना की थी. लेकिन वसुंधरा राजे वहां जाकर बैठ गईं थीं.

Open in App

राजस्थान विस चुनाव के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दोनों ने सत्ता सुख प्रदान करने वाली देवी त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में हाजरी दी थी और दोनों को ही समयचक्र के सापेक्ष देवी त्रिपुरा का आशीर्वाद मिला!

सीएम अशोक गहलोत वागड़ में चुनाव प्रचार के दौरान आए थे और देवी के दरबार में विजय की मनोकामना के साथ पूजा-अर्चना की थी. कांग्रेस ने राजस्थान में विजय प्राप्त की, लेकिन गहलोत के लिए सीएम की कुर्सी तब भी आसान नहीं थी. लेकिन, सत्ता संघर्ष में गहलोत की जीत हुई और वे सीएम बन गए.

उधर, यह तो तय माना जा रहा था कि इस बार भाजपा की सत्ता वापसी मुश्किल होगी, लेकिन अपनों के ही विरोध के चलते वसुंधरा राजे की जीत पर भी प्रश्नचिन्ह लगने लगा था.

उनकी जीत साफ नजर आने लगी तब जा कर राजे जयपुर के लिए रवाना हुई

मतगणना शुरू होने के साथ ही पिछली बार की तरह इस बार भी राजे देवी त्रिपुरा के दरबार में पहुंच गई. जब वे मतगणना के दौरान हजारों वोटों से आगे निकल गई और उनकी जीत साफ नजर आने लगी तब जा कर राजे जयपुर के लिए रवाना हुई.

इस बार का चुनाव भाजपा के लिए ही नहीं, खुद वसुंधरा राजे के लिए भी बड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. राजे के विरोधी चाहते थे कि वे झालरपाटन से चुनाव हार जाएं और राजस्थान की राजनीति से उनकी विदाई हो जाए. हालांकि, राजे के कई प्रमुख सहयोगी मंत्री इस बार चुनाव हार गए, जबकि वे जीत दर्ज कराने में कामयाब रहीं. 

आपातकाल के बाद हुए विस चुनाव में देवी त्रिपुरा सुंदरी के परमभक्त पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी भी इसी तरह हार-जीत के चक्रव्यूह में उलझ गए थे, लेकिन तब भी देवी ने जोशी की रक्षा की थी. तब हरिदेव जोशी एकमात्र कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे जो चुनाव जीते थे.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो