वसुंधरा राजे को भी कोरोना का खतरा, खुद को रखा आइसोलेशन में, संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के साथ थी पार्टी में

By पल्लवी कुमारी | Published: March 20, 2020 04:06 PM2020-03-20T16:06:37+5:302020-03-20T16:06:37+5:30

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर है।

Vasundhara Raje attended singer Kanika Kapoor's party, she found positive for Coronavirus | वसुंधरा राजे को भी कोरोना का खतरा, खुद को रखा आइसोलेशन में, संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के साथ थी पार्टी में

vasundhara raje (FILE PHOTO)

Highlights बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए थे।11 मार्च को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से आईं थी।

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा है। वसुंधरा राजे ने लखनऊ में खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा राजे संक्रमित बॉलीवुड सिंगरकनिका कपूर के साथ 15 मार्च को लखनऊ में पार्टी में थी। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी है, ''लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ एक रात्रिभोज में हिस्सा लिया। कनिका भी वहां अतिथि थी। सावधानी के तौर पर मेरे बेटे और मैंने अपने आप को तुरंत सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है।''

वसुंधरा राजे को कोरोना का खतरा बेटे दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने से भी हो सकता है। बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए थे। दुष्यंत सिंह ने फिलहाल दिल्ली में खुद को आइसोलेशन में रखा है। 11 मार्च को कनिका लंदन से लौटी थी। 

जानें कनिका कपूर से कैसे हो सकता है सबको कोरोना का खतरा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

Web Title: Vasundhara Raje attended singer Kanika Kapoor's party, she found positive for Coronavirus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे