UP: अज्ञात लोगों ने बनारस के मॉल में अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो लोगों की मौत और मची अफरातफरी

By रामदीप मिश्रा | Published: October 31, 2018 05:31 PM2018-10-31T17:31:31+5:302018-10-31T17:34:57+5:30

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों अंधाधुंध फायरिंग कैंट इलाके में स्थित जेएचवी मॉल की एक गारमेट्स की शॉप में की है। फायरिंग होने के बाद मॉल दहशत फैल गई।

Varanasi: Unidentified armed men opened fire at a garment shop in JHV Mall | UP: अज्ञात लोगों ने बनारस के मॉल में अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो लोगों की मौत और मची अफरातफरी

UP: अज्ञात लोगों ने बनारस के मॉल में अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो लोगों की मौत और मची अफरातफरी

उत्तर प्रदेश के बनारस शहर के एक मॉल में बुधवार (31 अक्टूबर) को अज्ञात लोगों ने अचानक गारमेंट्स की शॉप में फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों अंधाधुंध फायरिंग कैंट इलाके में स्थित जेएचवी मॉल की एक गारमेट्स की शॉप में की है। फायरिंग होने के बाद मॉल दहशत फैल गई। लोग अचानक हुई गोलीबारी की वजह से चिल्लाकर मॉल के बाहर निकले। साथ ही साथ घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और मौके पर आईजी रेंज विजय सिंह मीणा और डीएम सुरेंद्र सिंह पहुंचे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Web Title: Varanasi: Unidentified armed men opened fire at a garment shop in JHV Mall

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे