लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में PM मोदी ने देश के पहले मल्‍टी-मॉडल टर्मिनल का किया उद्घाटन, बनाने में खर्च हुए 5369 करोड़ रुपये

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 12, 2018 17:01 IST

'जल मार्ग विकास परियोजना' के तहत बने इस टर्मिनल को हल्दिया-वाराणसी के बीच राष्‍ट्रीय जलमार्ग-1 पर विकसित किया जा रहा है। विश्‍व बैंक के वित्‍तीय तथा तकनीकी सहयोग से 5369.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टर्मिनल के जरिये 1500 से 2000 टन के बड़े जहाजों की भी आवाजाही मुमकिन हो सकेगी। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को गंगा नदी पर बने पहले मल्‍टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया। साथ ही साथ उन्होंने इस मल्टी-मोडल टर्मिनल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

बताया गया है कि मल्‍टी-मॉडल टर्मिनल परिवहन के सस्‍ते और पर्यावरण के प्रति मित्रवत साधन के रूप में अन्‍तर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने की महत्‍वाकांक्षी परियोजना का हिस्‍सा है। यह गंगा नदी पर बने पहले तीन ऐसे टर्मिनल में से है।

'जल मार्ग विकास परियोजना' के तहत बने इस टर्मिनल को हल्दिया-वाराणसी के बीच राष्‍ट्रीय जलमार्ग-1 पर विकसित किया जा रहा है। विश्‍व बैंक के वित्‍तीय तथा तकनीकी सहयोग से 5369.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टर्मिनल के जरिये 1500 से 2000 टन के बड़े जहाजों की भी आवाजाही मुमकिन हो सकेगी। वहीं, प्रधानमंत्री वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के बाबतपुर से वाराणसी तक चार लेन चौड़ीकरण के कार्य, वाराणसी रिंग रोड फेज-1, आईडब्ल्यूटी, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट समेत विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और वह आज काशी को 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं।वाराणसी रिंग रोड के पहले चरण की करीब साढ़े 16 किलोमीटर लम्‍बी सड़क का निर्माण 759.36 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। वहीं, राष्‍ट्रीय राजमार्ग-56 पर 17.25 लम्‍बे फोरलेन बाबतपुर-वाराणसी मार्ग के निर्माण पर करीब 813 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी इण्टरसेप्शन डाइवर्जन ऑफ ड्रेन एण्ड ट्रीटमेण्ट वर्क एट रामनगर-वाराणसी, किला कटरिया मार्ग पर आई0आर0क्यू0पी0 का कार्य, पूर्व राष्ट्रीय मार्ग संख्या-7 पड़ाव रामनगर (टेगरा मोड़) मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य, लहरतारा-काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय मार्ग पर उपरिगामी फुटपाथ का निर्माण, वाराणसी में हेलीपोर्ट का निर्माण, ड्राइवर प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना कार्य आदि परियोजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीनितिन गडकरीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब