लाइव न्यूज़ :

दोबारा सांसद बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की विधिवत पूजा

By भाषा | Updated: May 27, 2019 11:47 IST

कड़ी सुरक्षा के बीच गुजर रहे काफिले में मोदी की झलक पाने के लिये लोग सड़कों के दोनों ओर और छतों पर भी खड़े नजर आये और कारवां पर फूलों की बारिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी मंदिर में पूजा—अर्चना के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला केन्द्र में आयोजित समारोह को सम्बोधित करेंगे। मोदी पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में वाराणसी से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गये।

वाराणसी, 27 मईः वाराणसी से दोबारा सांसद चुने जाने के बाद सोमवार को पहली बार काशी पहुंचे नामित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ काशी पहुंचे मोदी ने अपने इस एकदिवसीय दौरे की शुरुआत काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन—पूजन से की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पीएम मोदी मंदिर में पूजा—अर्चना के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला केन्द्र में आयोजित समारोह को सम्बोधित करेंगे।

सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आये, जहां से वह सड़क मार्ग के जरिये निकले। इस दौरान उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। कड़ी सुरक्षा के बीच गुजर रहे काफिले में मोदी की झलक पाने के लिये लोग सड़कों के दोनों ओर और छतों पर भी खड़े नजर आये और कारवां पर फूलों की बारिश की।

इसके अलावा कलाकारों ने मोदी के स्वागत के सड़कों पर नृत्य किया। मोदी पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में वाराणसी से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गये। इस दफा उन्होंने चार लाख 79 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। मोदी चुनाव का नामांकन दाखिल करने के बाद पूरे चुनाव भर वाराणसी नहीं आये थे।

हालांकि उन्होंने काशी के नाम संदेश में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि काशी का एक—एक मतदाता खुद मोदी बनकर उन्हें जिताएगा। वह जीत दर्ज करने के बाद आभार प्रकट करने के लिये वाराणसी पहुंचेंगे। चुनाव परिणामों में भाजपा की एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी हुई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत