लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: चेन्नई को तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों से जोड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें समय और किराया, क्या है शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2023 19:23 IST

Vande Bharat Express: ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और 653 किलोमीटर की दूरी 7.50 घंटे में तय करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु को मिली यह दूसरी इंटरसिटी वंदे भारत ट्रेन है। ट्रेन यहां से अपराह्न 2.50 बजे दक्षिणी शहर के लिए रवाना होगी।तिरुनेलवेली-मदुरै क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Vande Bharat Express: तमिलनाडु को रविवार को मिली वंदे भारत ट्रेन राजधानी चेन्नई को राज्य के दक्षिणी हिस्सों से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नौ वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिनमें तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई सेवा भी शामिल है।

राज्य को मिली यह दूसरी इंटरसिटी वंदे भारत ट्रेन है। दक्षिणी रेलवे के अनुसार, ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और 653 किलोमीटर की दूरी 7.50 घंटे में तय करेगी। तिरुनेलवेली से यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह छह बजे रवाना होगी, जबकि ट्रेन यहां से अपराह्न 2.50 बजे दक्षिणी शहर के लिए रवाना होगी।

इस सेवा से तिरुनेलवेली-मदुरै क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पहली इंटर सिटी वंदे भारत सेवा को इस साल अप्रैल में हरी झंडी दिखाई थी और यह पश्चिमी औद्योगिक शहर कोयंबटूर एवं चेन्नई के बीच संचालित होती है। यह ट्रेन लगभग 500 किलोमीटर की दूर 5.50 घंटे में तय करती है।

इस बीच तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने नयी ट्रेन की शुरुआत पर तिरुनेलवेली से मदुरै तक की यात्रा की। राज्यपाल ने इस मौके पर मदुरै में एक केक काटा जिसमें तमिलनाडु के सूचना तकनीकी (आईटी) मंत्री पी थियागा राजन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय सांसद सु वेंकटेशन भी शामिल हुए।

टॅग्स :Tamil Naduनरेंद्र मोदीNarendra Modiआंध्र प्रदेशAndhra PradeshVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप