लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण रणनीति की हो समीक्षा, पंजाब के मुख्यमंत्री की मांग

By भाषा | Updated: April 9, 2021 00:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र से राज्यों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए लचीलेपन के साथ स्थानीय स्तर पर रणनीति तैयार करने की अनुमति देने को कहा है।

सिंह ने संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में सभी वयस्कों के साथ लीवर और किडनी की बीमारियों से ग्रसित 45 साल से कम उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए नियमों की समीक्षा का भी अनुरोध किया।

पंजाब सरकार ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री से संवाद के बाद सिंह ने एक पत्र में प्रधानमंत्री को ये सुझाव दिए हैं।

प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टीके की कमी की ओर ध्यान दिलाया और सुचारू रूप से टीकाकरण अभियान के लिये पहले ही अगले 10 दिन के लिए खुराक मुहैया करवाने का अनुरोध किया।

पटनायक ने कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए राज्य को 300 करोड़ रुपये मदद की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कम आपूर्ति के कारण हम टीकाकरण अभियान को तेज नहीं कर पा रहे हैं।’’

वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य ‘‘जांच, संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने और उपचार’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और हर दिन एक लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है। रूपाणी ने बैठक में राज्य सरकार द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग