लाइव न्यूज़ :

असम में नहीं शुरू हो सका 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:21 IST

Open in App

गुवाहाटी, एक मई केंद्र से कोविड-19 टीके की खुराक नहीं मिलने की वजह से असम में शनिवार को टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू नहीं हो सका। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनएचएम के निदेशक एस लक्षमण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ टीकाकरण का तीसरा चरण युवाओं को टीका लगाने के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। हम भारत सरकार से टीके की निर्धारित संख्या में खुराक मिलते ही इसे शुरू कर देंगे।’’

उन्होंने सूचित किया कि केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए पांच लाख खुराक स्वीकृत की है और उन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता विश्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘असम को भारत सरकार से पांच लाख (3,71,480 खुराक कोविशील्ड की और 1,28,830 खुराक कोवैक्सीन की)से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक मिलेगी। हम असम आरोग्य निधि के जरिये इन्हें तत्काल प्राप्त कर रहे हैं।’’

सरमा ने कहा, ‘‘हमारा टीकाकरण सभी नागरिकों के लिए मुफ्त है।’’

एनएचएम निदेशक ने कहा कि 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की चल रही प्रक्रिया असम में जारी है।

लक्षमण ने बताया कि असम में अबतक 24,66,321 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे