लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण केंद्रों, टीका देने के लिए नियमों में छूट दें : केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण केंद्र खोलने और टीका देने के लिए उम्र संबंधी नियमों में छूट देने का आग्रह किया है।

केजरीवाल ने कहा है कि अगर जरूरी मंजूरी मिल जाए तो तीन महीने के भीतर दिल्ली में सभी लोगों का टीकाकरण हो सकता है।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा मामले आए और संक्रमण के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को अपने पत्र में लिखा है, ‘‘देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि से नयी चिंता और चुनौती पैदा हो गयी है। हमें तेजी से टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर नए केंद्र खोलने के लिए नियमों को सरल बनाया गया और हर किसी को टीकाकरण की अनुमति दी जाती है तो दिल्ली सरकार तीन महीने के भीतर दिल्ली के सभी लोगों का टीकाकरण कर सकती है।

केजरीवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री उनकी चिंताओं पर गौर करेंगे और सकारात्मक जवाब देंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान के बीच तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण, हमें टीकाकरण को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा।’’

केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, टीकाकरण केंद्र केवल अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में ही खोले जा सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीने में टीकाकरण अभियान ने दिखाया है कि टीका सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आग्रह किया जाता है कि यह शर्त हटायी जा सकती है ताकि स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र खोले जा सकें। दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि तमाम एहतियात बरती जाए।’’

केजरीवाल ने कहा कि टीका लेने के लिए 45 साल या इससे अधिक की उम्र सीमा को खत्म कर हर किसी के लिए इसे उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने दावा किया, ‘‘चिकित्सा कारणों से केवल उन लोगों को छोड़कर, जो टीका नहीं ले सकते, हम हर किसी के लिए टीकाकरण शुरू कर सकते हैं। इससे लोगों के बीच हिचकिचाहट खत्म होगी और टीका लेने वालों की संख्या बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब