लाइव न्यूज़ :

अडानी मामले में फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- पीएम और अडानी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 18:51 IST

लोकसभा में अपने भाषण के कुछ हिस्से को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने कहा, संसद में मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए। मैंने किसी का अपमान नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, पीएम को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और लोग उनसे डर जाएंगेकांग्रेस सांसद ने कहा- पीएम और अडानी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण हैराहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कैथंगु परियोजना के तहत 25 घरों को लाभार्थियों को दिए

वायनाड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने एकबार फिर से पीएम मोदी पर हमला किया। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा, पीएम को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और लोग उनसे डर जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भारत के पीएम हैं। क्योंकि एक दिन उन्हें अपनी सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर किया जाएगा।   

लोकसभा में अपने भाषण के कुछ हिस्से को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने कहा, संसद में मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए। मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था और मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सबूत के साथ हर बिंदु को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना चाहिए। देश में क्या हो रहा है और पीएम और अडानी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, मैंने सबसे विनम्र और सम्मानजनक तरीके से बात की। मेरे अधिकांश भाषण को संपादित किया गया और रिकॉर्ड में जाने की अनुमति नहीं दी गई। मैंने अडानी के पीएम के साथ विदेश यात्रा करने और उन देशों के अनुबंधों से सम्मानित होने का मामला उठाया था। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कैथंगु परियोजना के तहत 25 घरों को उनके लाभार्थियों को दिया।  

लोकसभा में पिछले सप्ताह गौतम अडानी मामले पर राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्से को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। स्पीकर का मानना था कि कांग्रेस नेता के भाषण के कुछ हिस्से सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं हैं। लिहाजा उन्हें संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया है। राहुल गांधी के भाषण के अलावा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के भाषणों के कुछ हिस्से भी रिकार्ड से हटाए गए। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील