लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Collapse: NDRF डीजी अतुल करवाल ने कहा, "आज ही बचाव कार्य होगा पूरा"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 23, 2023 13:48 IST

उत्तरकाशी सुरंग ढहने में चल रहे बचाव कार्य पर पैनी नजर बनाए रखे एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि आज ही राहत कार्य पूरा हो जाएगा और फंसे 41 श्रमिकों को सुरंग से सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही बचाव कार्य होगा पूरा- एनडीआरएफ डीजी 41 श्रमिकों के बचाव के लिए चल रहा है राहत कार्य इस काम पर नजर बनाए रखने के लिए खुद पुष्कर सिंह धामी पहुंच चुके हैं

Uttarkashi Tunnel Accident: 41 नडीआरएफ के डीजी अतुल कारवाल ने कहा 41 श्रमिकों के लिए चल रहा बचाव कार्य आज पूरा हो जाएगा। इस कार्य में कई एजेंसी लगातार काम कर रही है और खुद अंतरराष्ट्रीय रेस्कयू एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स भी पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। यहीं नहीं राहत कार्य की प्रगति को देखने के लिए कुछ देर पहले वैज्ञानिक आरडी द्विवेदी भी पहुंच गए हैं। 

डीजी एनडीआरएफ के मुताबिक, ढही सिल्क्यारा सुरंग की ओर से ऑगर मशीन वहां पर फिर से ऑपरेट कर रही है। हमारे अनुमान के अनुसार, 2-3 पाइप 6 मीटर अंदर तक पहुंचा दिए गए हैं। हम आशा कर रहे हैं कि राहत कार्य शाम तक पूरा हो जाएगा और श्रमिकों को बाहर निकाल लेंगे, लेकिन इस काम बस कोई मुसीबत नहीं आने पाए। 

अगले 1 घंटे में 3 मीटर तक पहुंच जाएगी ऑगर मशीनखबरों की मानें तो टनल के 2 किलोमीटर तक बन चुके हिस्से में श्रमिक फंसे हुए हैं, जो कंक्रीट कार्य सहित पूरी हो गई है और यही श्रमिकों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। रेस्कयू टीम ने बताया कि ढही सुरंग की ओर से राहत कार्य को ऑपरेट किया जा रहा है। बताया गया कि ऑगर मशीन ढहे हिस्से में 3 मीटर तक एक घंटे के अंदर चली जाएगी, जिसमें पहले तक कई परेशानी का सामना करना पड़ा था।  

 

डीजी अतुल करवाल ने कहा कि हमारी टीम तैयार है और मैं आशा कर रहा हूं कि हमारी क्षमता के अनुसार श्रमिकों को जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा। उत्तरकाशी डीएम के अनुसार यहां पर राहत बचाव कार्य पिछले 12 दिनों से जारी है और अब हम इसमें सफलता जल्द पाएंगे और हमारी मशीन बस कुछ दूरी पर ही हैं। 

टॅग्स :Uttarkashiपुष्कर सिंह धामीएनडीआरएफNDRF
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर