लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड त्रासदी: खट्टर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 11 करोड़ रूपये दिये

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड में ग्लेशियर त्रासदी को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से उत्तराखंड राज्य आपदा मोचन कोष में 11 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता दी।

खट्टर ने यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि त्रासदी और संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार उत्तराखंड के साथ खड़ी है और राज्य को इस आपदा से निपटने को लेकर हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर के टूटने से हुए हिमस्खलन के कारण अलकनंदा नदी में भयंकर बाढ़ आ गयी जिससे पनबिजली स्टेशन बह गये।

इस घटना में 31 लोगों की जान चली गयी है जबकि कई एजेंसियों एक पनबिजली परियोजना में सुरंग में फंसे करीब 30 श्रमिकों तक पहुंचने की जी-तोड़ कोशिश कर रही हैं। अभी भी 175 लोग लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब