लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग के पीछे साजिश! पुलिस ने बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2024 17:54 IST

उत्तराखंड में इस साल मार्च-अप्रैल के दौरान 2023 के मुकाबले वनाग्नि सहित आग लगने की घटनाओं में कई गुना वृद्धि हुई है। इस अवधि के दौरान नैनीताल सहित कुछ जिलों में तो यह वृद्धि दस गुना से भी अधिक रही।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है जंगलों में आग को भड़काने के आरोप में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गयाआरोपी व्यक्तियों की पहचान ब्रिजेश कुमार, सलमान और सुखलाल के रूप में हुई

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। आग बुझाने के लिए सेना की मदद भी ली जा रही है।  वन विभाग में सभी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और सभी अधिकारियों व प्रभावित जिलों के सभी जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की गई है ताकि आग पर काबू पाया जा सके। हल्द्वानी, नैनीताल और चंपावत वन प्रभागों समेत प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से आग लगने का सिलसिला जारी है। इस आग को बुझाने के प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार, 4 मई को राज्य में जंगलों में आग को भड़काने के आरोप में बिहार के  तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये तीन युवक जंगल की आग को भड़काने का काम कर रहे हैं। कथित वीडियो में एक युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आग से खेलने वालों को कोई चुनौती नहीं देता...और बिहारियों को कभी चुनौती नहीं दी जाती।" आरोपी व्यक्तियों की पहचान ब्रिजेश कुमार, सलमान और सुखलाल के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार इन तीनों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 और भारतीय दंड संहिता की कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले के एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि यह घटना चमोली जिले के गैरसैंण इलाके में हुई। एसपी सर्वेश पंवार ने जनता से जंगलों में आग लगाने या ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने से परहेज करने का आग्रह करते हुए जोर दिया कि यह एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों को परिणाम भुगतना होगा।

बता दें कि  उत्तराखंड में इस साल मार्च-अप्रैल के दौरान 2023 के मुकाबले वनाग्नि सहित आग लगने की घटनाओं में कई गुना वृद्धि हुई है। इस अवधि के दौरान नैनीताल सहित कुछ जिलों में तो यह वृद्धि दस गुना से भी अधिक रही।  उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं लगातार सामने आने के बीच नवनियुक्त वन बल प्रमुख धनंजय मोहन ने शनिवार को विभाग के अधिकारियों से आग लगने संबंधी सूचनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और प्रतिक्रिया समय को कम करने के निर्देश दिये। उत्तराखंड में शनिवार, 4 मई को जंगल में आग लगने की 18 घटनाएं हुईं, जिसमें 21.86 हेक्टेयर वन जलकर खाक हो गए। जलते जंगलों से उठते धुएं के कारण नैनी-सैनी हवाई अड्डे के आसपास दृश्यता कम होने के चलते सीमावर्ती जिले के पिथौरागढ़ और मुनस्यारी कस्बों के लिए हवाई सेवाएं शनिवार को दूसरे दिन भी निलंबित रहीं।

टॅग्स :उत्तराखण्डआगअग्निकांडForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर