लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के विधायक चीमा ने भाजपा से अपने पुत्र के लिए मांगा टिकट

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:26 IST

Open in App

देहरादून, आठ अक्टूबर उत्तराखंड के चार बार के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी से अपनी जगह अपने पुत्र को टिकट देने का आग्रह किया है।

उधमसिंह नगर जिले की काशीपुर सीट से विधायक चीमा ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी उम्र 76 साल की हो चुकी है और भाजपा वैसे भी 75 से ज्यादा की उम्र वालों को चुनावी मैदान में नहीं उतारती।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा उनकी जगह उनके पुत्र त्रिलोकी सिंह चीमा को काशीपुर से विधानसभा का टिकट दे दे।

चीमा ने कहा, ‘‘अगर बेटा चुनाव लड़ना चाहता है तो यह पिता की जिम्मेदारी है कि वह उसकी पीठ पर हाथ रखे।’’

उत्तराखंड में 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 2017 तक काशीपुर से लगातार चार चुनाव जीत चुके चीमा ने यह भी दावा किया कि उनके पुत्र को टिकट मिलने पर क्षेत्र के लोग नाराज नहीं होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्रिलोक भी उनकी तरह अच्छे मतों से चुनाव जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos